फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को कार ने टक्कर मारी बाइक सवार महिला की मौत , चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पावटी के निकट बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक फरार हो गया।
गांव जलाउदीपुर निवासी जरीना (60) कई दिनों से बीमार थी। ग्रामवासियों के अनुसार जरीना अपने भतीजे अकील के साथ बाइक से अपने गांव से पड़ोसी गांव पावटी में चिकित्सक से उपचार कराने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर-नूरपुर हाईवे स्थित गांव पावटी बस अड्डे के पास रविवार की शाम करीब सात बजे उनकी बाइक में बिजनौर से नूरपुर जा रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजवाया। जहां जरीना ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें