बिजनौर। जनपद हरदोई के राजकीय पालीटेक्निक के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। जिला हरदोई का रहने वाला अंकुर पांडेय राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर से पढ़ाई कर रहा था। वह अपने साथी मनीष कुमार के साथ शांति नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। मनीष के मुताबिक शनिवार की सुबह अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। मनीष ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने उसे दवा देने के बाद छुट्टी दे दी। थोड़ी देर बाद उसके पेट में फिर से दर्द हुआ। उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।