130 पेटी अवैध शराब पकड़ी
नूरपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 130 पेटी अवैध शराब बरामद की है। मौके से पकड़े गए चार शराब तस्करों का चालान कर दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की आलमपुर एड़वा के जंगल में कुछ लोग अवैध शराब का व्यापार कर रहे हैं। पुलिस ने जंगल में छापा मारते हुए 30 पेटी गोवा मार्का बरामद की। मौके से जितेंद्र एवं विकेश को गिरफ्तार किया। उधर, नंगली जाजू के जंगल में छापामारी करते हुए पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब बरामद की। यहां से पुलिस ने मनोज चौहान एवं छोटन को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों का चालान कर दिया गया है।