फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के पैसे मांगे तो मारपीट कर घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। हर्राढक्का निवासी फूल सिंह ने नवाबाद निवासी एक व्यक्ति पर मजदूरी के पैसे न देने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। हर्राढक्का निवासी फूल सिंह पुत्र कलवा ने बताया की एक वर्ष पहले उसने नवाबाद निवासी एक व्यक्ति के यहां नौकरी की थी। एक साल तक उसने उससे काम कराया। जब उसने आरोपी से नौकरी के पैसे मांगे तो उसने मारपीट कर घर से भगा दिया और पैसे देने से मना कर दिया। एसओ रमेश सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें