फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, छह घायल
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के साप्ताहिक बाजार के निकट स्थित टेंपो अड्डे पर मोहल्ला खेड़ा निवासी अनीस, देवेंद्र फड़ लगाकर मुर्गे का मीट बेच रहे थे। बृहस्पतिवार शाम दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों के लोग भी शामिल हो गए। एक पक्ष के अनीस, इस्लाम, इमाम और दूसरे पक्ष के नरेंद्र, देवेंद्र, भूरे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भड़ाना का कहना है कि इस मामले में शामिल छह आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें