कासमपुरगढ़ी। ग्राम पुक्खेवाला में बृहस्पतिवार रात चोर तीन अलग-अलग घरों से लाखों रुपयों का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ितों ने रेहड़ थाने में तहरीर दे दी है। पुक्खेवाला निवासी डा. इब्राहीम ने बताया कि उनका परिवार कमरों में सोया था। इस दौरान चोर रसोईघर में रखे दो गैस सिलेंडर व अन्य सामान , लगभग दस हजार रुपये चोरी ले गए। वहीं इनके पड़ोसी नसीम अहमद के घर से तीन तोले सोने के जेवर, कपड़े चोरी कर ले गए। गांव के नसीम का कहना है कि चोर उनके घर से करीब एक लाख का माल ले गए। गांव के सलीम अहमद उर्फ मुल्ला ने बताया कि चोर उनके घर से पांच हजार की नकदी , 50 हजार की कीमत के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तीनों लोगों ने रेहड़ पुलिस में जाकर घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।