कोतवाली देहात। एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सहयोग से घर में बुलाकर एक किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
बिजनौर क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन सिंह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में अपने ससुराल में रहता है । डोली ने घर के पास नल पर पानी लेने आई पास की किशोरी को कपड़े दिखाने के बहाने अपने घर बुला लिया और उसने किशोरी को अपने पति के साथ कमरे में बंद कर दिया । अर्जुन ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए । घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर अर्जुन, उसकी पत्नी डोली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए बिजनौर भेज दिया।