फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यारोपी से कुल्हाड़ी बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी से कुल्हाड़ी की बरामद
विज्ञापन

मंडावर। गांव मीरापुर खादर निवासी सूरजभान की 28 मार्च को उसके भाइयों चंद्रभान और नौबहार ने गोली मारकर व कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। सूरजभान ने दोनों भाइयों की जमीन पर कब्जा कर रखा था। जमीन न मिलने से चंद्रभान और नौबहार दूसरे के खेतों में मजदूरी करते थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के तीन चार दिन बाद नौबहार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। चंद्रभान चार अप्रैल को कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चंद्रभान को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। कुल्हाड़ी रेत में छिपाई गई थी। चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि तमंचा नौबहार के पास था। तमंचे के बारे में उसे कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें