डीएम ने जिले में लागू की धारा 144
बिजनौर। दो अप्रैल को दलित समाज द्वारा किए गए हंगामे और जाम को देखते हुए जिला प्रशासन चौकस हो गया है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीम रामजी आंबेडकर की जयंती को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। डीएम अटल कुमार राय के अनुसार दो अप्रैल को हुई घटनाओं व जिले में चल रही राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कुछ असामाजिक व अवांछित तत्व शांति व सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। अगर निषेधाज्ञा लागू नहीं की गई तो किसी भी समय लोक शांति भंग हो सकती है। यह धारा चार जून तक लागू रहेगी।