फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक कांवड़िए की मौत, साथी कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे बाइक सवार एक कांवड़िए की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। एस साथी कांवड़िया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कांवड़िए की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।अमराजा जिले के थाना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव शाहियापुर निवासी योगेंद्र सिंह 40 वर्ष पुत्र जगत सिंह बाइक से अपने गांव के ही सुनील कुमार 55 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर रविवार रात बाइक से अपने गांव जा रहे थे। कोतवाली नजीबाबाद मार्ग पर गांव गुनियापुर के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों कावड़िये घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया। योगेंद्र सिंह को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें