रेहड़। गांव जाब्तानगर निवासी भूरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दो पुत्र हैं। उसने अपनी जमीन के तीन हिस्से कर एक हिस्सा अपने पास रख लिया। बाकी दोनों पुत्रों को दे दिए। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर शाम उसका छोटा पुत्र आया और उनके हिस्से को को भी दोनों पुत्रों में बांटने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने भूरे को घायल को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।