कालागढ़ में एनजीटी के आदेशों का सहारा लेकर प्रशासन ने 751 नागरिकों को पांच नवंबर तक बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। जिसको लेकर जनता में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों ने सीएम से मांग की है कि कानूनी प्रक्रिया को सही से अपनाते हुए ही कार्रवाई की जानी चाहिए। नागरिकों को अपनी बात कहने का पूरा मौका मिलना चाहिए। नागरिक शंकर सिंघल, रामेंद्र कुमार, सतीश कुमार का कहना है कि नगर में कोटद्वार के एसडीएम ने बेदखली के नोटिस जारी किए है, जो कि जनता के हकों पर सीधा कुठाराघात है। बेदखली की कार्रवाई के लिए नोटिस भी दीपावली के अवसर पर बांटे गए हैं, जिससे जनता में रोष फैल रहा है।