फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

751 लोगों को बेदखली के नोटिस जारी

Sat, 29 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़  में एनजीटी के आदेशों का सहारा लेकर प्रशासन ने 751 नागरिकों को पांच नवंबर तक बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। जिसको लेकर जनता में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों ने सीएम से मांग की है कि कानूनी प्रक्रिया को सही से अपनाते हुए ही कार्रवाई की जानी चाहिए। नागरिकों को अपनी बात कहने का पूरा मौका मिलना चाहिए। नागरिक शंकर सिंघल, रामेंद्र कुमार, सतीश कुमार का कहना है कि नगर में कोटद्वार के एसडीएम ने बेदखली के नोटिस जारी किए है, जो कि जनता के हकों पर सीधा कुठाराघात है। बेदखली की कार्रवाई के लिए नोटिस भी दीपावली के अवसर पर बांटे गए हैं, जिससे जनता में रोष फैल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें