शराब बेच रहे सेल्समैन को दौड़ाया
राजा का ताजपुर। शराबबंदी के बावजूद शराब की दुकान के बाहर ब्लैक में शराब बेच रहे सेल्समैन को पुलिस ने दौड़ा दिया। चुनाव के मद्देनजर नगीना लोकसभा चुनाव के मतदान पर शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद सेल्समैन दुकान बंद कर दुकान के बाहर देशी शराब बेच रहे थू। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ब्लैक में बेचने वालों व खरीददारों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने सेल्स मैन का भगा दिया। पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने बताया कि बंदी के दौरान किसी भी कीमत पर शराब नहीं बेचने दी जायेगी।