फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर घायल
विज्ञापन

नगीना। नानी के घर से लौट रहे एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से बेहोशी की अवस्था में उसे बिजनौर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर युवक के परिजन उसे इलाज के लिए मेरठ ले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी प्रीतम का पुत्र संजय 24 वर्ष रविवार को अपनी नानी के ग्राम हसनअलीपुर गया था। सोमवार की देर शाम पैदल वापस आ रहा था तभी नगीना-नहटौर मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर ने एक युवक की रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना नगीना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर चिकित्सालय को रेफर कर दिया। युवक के सिर तथा पैर में गंभीर चोट है। बिजनौर में हालत में सुधार न होने पर परिजन मेरठ उपचार के लिए ले गए परिजनों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें