सराफ की दुकान से दो सोने की चेन लूटकर हुए फरार
नहटौर। मोहल्ला चौधरियान में जयप्रकाश वर्मा की सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। इस व्यस्ततम इलाके में आसपास में कई सराफा दुकान के अलावा और भी दुकानें हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक दुकान पर सोने की चेन देखने आया। सराफ ने उसे सोने की दो चेन दिखाई। युवक ने चेन को हाथ में ले लिया। इसी दौरान उसका एक साथी बाइक से आया। युवक इशारा होते ही हाथ में लिए दोनों सोने की चैन लेकर साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। युवक के भागने पर सराफ ने शोर मचाया। दुकानदारों के आने से पहले ही युवक फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ महावीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सराफ की दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है। लेकिन जब सीसीटीवी देखा गया तो बंद मिला।