दहेज हत्या आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
धामपुर। देहरादून निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रमनदीप कौर की शादी धामपुर स्थित पंजाबी कालोनी में गुरप्रीत सिंह के साथ की थी। उसकी पुत्री ने दो बेटियों को जन्म दिया। जब तीसरी बेटी गर्भ में थी तो वह उसका उत्पीड़न करने लगे। उससे मारपीट कर पांच लाख की नकदी और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। पुत्री के कई बार उन्हें अवगत कराने के बाद आरोपियों का समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि रमनदीप कौर के पति गुरप्रीत सिंह, सुसर गुरवचन सिंह, सास कुलविंदर कौर, देवर करम जीत सिंह, संगीता, पप्पू ने अगस्त 2018 में उसकी हत्या कर दी और उसके शव का भी उनके धामपुर पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना वाले दिन वह धामपुर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराने को गए थे। पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह कोर्ट की शरण में गए। जहां पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।