फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र की हत्या में दोनों भाई गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना बछरायूं पुलिस ने राजेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी राजेंद्र के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पिता से अधिक पैसों की मांग करने पर भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आफिस में एसपी विपिन ताडा ने राजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी धनौरा मोनिका यादव को घटना का खुलासा करने के लिए निर्देश दिए थे। रविवार को थाना बछरायूं प्रभारी निरीक्षक ने तहसील के पास से संजीव और राजीव निवासी मोहल्ला बकाबाद थाना बछरायूं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में संजीव और राजीव ने बताया कि पिता के पास 40 से 50 बीघा जमीन है, जिसमें 15 बीघा जमीन माता के नाम थी। मां की मौत के बाद तीनों भाईयों के पास पांच-पांच बीघा जमीन आई। जबकि पिता के पास 20 बीघे का आम का बाग आया। जिसे पिता ने दो साल के लिए 5.5 लाख रुपये में बेच दिया। राजेंद्र को उसके हिस्से के 173000 रुपये दे दिए। बावजूद इसके राजेंद्र पिता से अधिक पैसा की मांग करता था, जो हमें पसंद नहीं था। दोनों भाइयों ने तीन सितंबर को विवेक उर्फ विक्की निवासी ग्राम तख्तपुर थाना चॉदपुर जिला बिजनौर को घर पर बुलाया। हत्या का प्लान तैयार कर राजेंद्र को घर बुलाया। राजेंद्र को अधिक शराब पिलाकर उसके कान पर तमंचा रखकर गोली मार दी। दोनों भाईयों ने राजेंद्र की हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें