महिला से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़। शाहपुर जमाल की महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित महिला बताया कि रविवार दोपहर वह खेत में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जा रही थी। तभी गांव के दो सगे भाई सहित एक अन्य व्यक्ति पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि उसे खेत में खींचने की कोशिश की गई और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। उधर कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी ने का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रिंकू, पंकज पुत्रगण राजेश सिंह, एक अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।