ढबारसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी का चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
आदमपुर थानाक्षेत्र की एक विवाहिता मंगलवार की रात घर में अकेले सो रही थी। जबकि पति घर के बाहर सो रहा था। आरोप है कि गांव का एक युवक तमंचा लेकर विवाहिता के घर में घुस गया। जहां तमंचे के बल पर युवक ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। शोर मचाने या घटना के बारे में किसी को बताने पर विवाहिता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने मेडिकल कराया। आदमपुर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी वीरपाल को हाकमपुर तिराहे के निकट गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।