बुरावली। पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। युवती को अकेला देख एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और छेड़खानी करने लगा। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान दौड़े। किसानों को आता देख युवक धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। युवती के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।