चांदपुर। मोहल्ला सरायरफी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ माह पूर्व उसकी लड़की की शादी मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी युवक के साथ हुई थी। तीन माह पूर्व उसकी लड़की को पति छोड़ दिया और तलाक भी दे दिया था। इसके बाद से ही लड़की मायके में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पूर्व पति अपने साथ दो लड़कों को लेकर आया और उसकी लड़की को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया।