दरोगा पर जान से मारने की धमकी देने आरोप
हल्दौर। गांव पैजनियां निवासी कल्याण सिंह त्यागी चौराहे पर प्राइवेट बसों का मुंशी का कार्य करता है। उसका आरोप है कि मंगलवार की शाम चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हल्ला नंगला निवासी गाजियाबाद में पीएसी में तैनात एक दरोगा चौराहे पर पहुंचा। बेवजह उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर कार में बैठे उसके सात आठ अज्ञात साथी भी मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर दुकानदारों व लोगों को आता देख सभी आरोपी तमंचे दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर कार समेत मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने मामले की जांच की जा रही है।