फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण के अपहरण की आशंका
विज्ञापन

हल्दौर। गांव ढेली गुर्जर निवासी मुजाहिद उर्फ माजू की कस्बा हल्दौर के पोखर बाजार में बैंड बाजे की दुकान है। मंगलवार को शाम करीब छह बजे किसी व्यक्ति ने उसे फोन पर कॉल करके बुलाया था। उसने फोन पर परिजनों को घर पर कुछ देर से आने की सूचना दी। एक घंटे बाद उन्होंने मुजाहिद के फोन पर कॉल की, लेकिन वह स्विच ऑफ आया। परिजन घर से अम्हेड़ा मार्ग से होकर हल्दौर जा रहे थे तो उन्हें डिग्री कॉलेज के निकट रेलवे पुल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ जंगल में कई घंटे कांबिग की। लेकिन मुजाहिद का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाने पहुंचकर मुजाहिद के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें