जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज
स्योहारा। गांव मंसूर सराय पित्थापुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अनवर उर्फ अन्नू अंसारी के मुताबिक 18 नवंबर 2017 की रात को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और गांव में उसे अनवर की चक्की पर बुलाया। वह वहां कुछ लोगों के साथ पहुंचा तो वहां एक लाल रंग की गाड़ी में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने पूर्व प्रधान के साथ पहुंचे लोगों को देखकर उस पर फायरिंग कर दी और स्योहारा की ओर भाग गए। अनवर ने मोबाइल पर आई कॉल की जानकारी की तो मोबाइल की आईडी गांव के ही रिजवान पुत्र शरीफ की निकली। रिजवान से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही महबूब और महमूद दोनों भाई उन्हें जान से मारना चाहे हैं। मोबाइल से उन्होंने कॉल कर धमकी भी दी थी। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि मामले दर्ज है कार्रवाई की जा रही है।