धामपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी लकी पुत्र छोटे सिंह को गांव की युवती को भगाकर ले जाने के आरोप में बृहस्पतिवार को आरएसएम कालेज के तिराहे से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। बताया कि आरोपी यहां से बाहर जाने की प्रतीक्षा में खड़ा था। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम करते हुए बताया था कि उनके गांव का लकी पुत्र छोटे सिंह उनकी पुत्री को आठ नवंबर को घर से भगा कर ले गया है। हालांकि प्रयास करने के बाद अभी तक पुलिस युवती क ो बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लकी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।