फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्कूटर छोड़ भागे हमलावार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गांव तुख्मापुर में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। विरोध पर हमलावर स्कूटर और बाइक छोड़कर फरार हो गए। गांव के मोनू ने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे वह अपने मकान के पास खड़ा था। तभी दो बाइक और एक स्कूटी सवार होकर कई युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांववासी एकत्र हो गए तो हमलावर एक बाइक और स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल मोनू का नगीना सीएचसी पर मेडिकल कराया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें