जहर से मौत होने में दो का चालान
नहटौर। एक सप्ताह पूर्व सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी की जहर खाने से मौत होने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक युवक का चालान किया। ब्लॉक निकट स्थित कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी श्रीराम ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। उसके पुत्र ललित ने गांव ककराला निवासी सोम दत्त व नारायणपुर निवासी महिला कीर्ति व एक अन्य महिला गुड्डी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्रीराम से आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए चैक लिए थे। इस मामले में पुलिस ने सोमदत्त व चैक कैश करने वाले नगीना थाना क्षेत्र गांव अलहैदादपुर निवासी विशाल को पकड़कर चालान कर दिया। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।