1.25 लाख का शैंपू चोरी होने का मामला संदिग्ध
नजीबाबाद। उत्तराखंड के सिलीगुड़ी से कानपुर डाबर कंपनी का शैंपू लेकर जा रहा ट्रक एचआर 58-9000 से सोमवार की रात नजीबाबाद के बिहारी तिराहे से 167 पेटी शैंपू तिरपाल काटकर चोरी हुआ था। ट्रक स्वामी और चालक सहारनपुर निवासी श्याम सिंह घटना वाले दिन उत्तराखंड स्थित कंपनी से शाम लगभग छह बजे गेट पास लेकर कानपुर के लिए चला था। एक अन्य स्थान पर रूकने के बाद वह देर रात्रि नजीबाबाद पहुंचा। सोमवार की देर रात ट्रक से शैंपू चोरी होने के बाद क्षेत्रीय एसआई जयवीर सिंह मान ने देर शाम उत्तराखंड से चलकर दो स्थानों पर रूकने का कारण पूछा तो चालक बगलें झांकने लगा। एसआई ने चालक से घटना की तहरीर देने को कहा। 24 घंटे बाद ट्रक चालक 1.25 लाख रुपये का शैंपू चोरी होने की पुलिस को तहरीर सौंपे बिना गंतव्य के लिए रवाना हो गया। पुलिस चालक से संपर्क में जुटी है। पुलिस का अनुमान है कि घटना में चालक-परिचालक संदेह में हैं।