नकब लगाकर दुकान से दो लाख की चोरी
धामपुर। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी शहवाज आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नगीना चौक पर कोतवाली के निकट स्टील मैटेरियल की दुकान है। शनिवार रात किसी समय चोरों ने उसकी दुकान में नकब लगा कर गल्ले में रखे 1.60 लाख की नकदी और करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है। रविवार सुबह दुकान खोलने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।