पुलिस ने 21 बोरे चावल पकड़े
हीमपुर दीपा। पुलिस ने गांव रेहरा राशन डीलर की दुकान से कालाबाजारी के लिए भैंसा बुग्गी में लादकर ले जाए जा रहे 21 बोरे चावल पकड़ेे। पूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्र के गांव रेहरा स्थित राशन डीलर की दुकान पर टीम ने छापा मारा। वहां पर काला बाजारी के लिए भैंसा बुग्गी में लादकर ले जाए जा रहे चावल के 21 बोरे पकड़े। पुलिस के मुताबिक बुग्गी में लादकर चावल कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने भैंसा बुग्गी को घेर कर रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चावल के बोरों को भैंसा बुग्गी समेत कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक भैंसा बुग्गी छोड़कर फरार हो गया। बुधवार को तहसील चांदपुर से टीम के साथ पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार चंदन आदि ने गांव रेहरा पहुंकर राशन डीलर गुलफाना के रिकार्ड की जांच की। आपूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों भेजी जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।