फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने गांव बघाला पहुंचकर की उमेश की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात पुलिस की गांव बघाला में दबिश
विज्ञापन

नगीना। पांच माह से गायब पति की तलाश में गुजरात की एक महिला ने वहां की पुलिस के साथ गांव बघाला में पहुंचकर पति की तलाश की, लेकिन वह गांव में नहीं मिला। इसके बाद महिला निराश होकर पुलिस के साथ वापस गुजरात लौट गई। बृहस्पतिवार को गुजरात के जनपद सूरत के थाना लिंबायत के हेड कांस्टेबल महेंद्र उबेडियाल और महिला सिपाही मीरा यादव नगीना कोतवाली पहुंचे। नगीना पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव बघाला पहुंचे और गुजरात से गायब उमेश की तलाश की। महेंद्र ने बताया कि जनपद सूरत के थाना लिंबायत की रहने वाली रत्ना देवी ने छह वर्ष पूर्व नगीना के गांव बघाला निवासी उमेश कुमार के साथ विवाह किया था। महिला के मुताबिक उसका पति उमेश पांच माह पहले उसे बिना बताए कहीं चला गया। वह पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करती चली आ रही थी। गुजरात पुलिस महिला के प्रार्थना पत्र पर उसके पति की तलाश व मामले की जांच के लिए महिला के साथ नगीना कोतवाली पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की रिपोर्ट नगीना पुलिस के माध्यम से उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें