डंपर से कुचलकर हेल्पर की मौत
नगीना। नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का कार्ड चल रहा है। भारी संख्या में मजदूर कई राज्यों के यहां पर मजदूरी कर रहे हैं। थाना बछराऊं निवासी कौशेन्द्र 21 वर्ष गांव चौहड़पुर भगत, धनौरा जनपद अमरोहा मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे मिट्टी ढोने का कार्य कर रहा था। उसी समय डंपर की चपेट में आ गया। उसे उसके साथी नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाए ।यहां से उसे बिजनौर रेफर किया गया । उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार भारी संख्या में गांव कालाखेड़ी पहुंचे और काम कराने वाले ठेकेदारों से वार्ता की। बाद में परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा सहमति होने के बाद कोई कार्रवाई न किए जाने के संदर्भ में लिखित में दे दिया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दे दी हैं।