फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्री की जेब से पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में यात्री की जेब से पर्स उड़ाया
विज्ञापन

धामपुर। उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस में चढ़ रहे एक यात्री की जेब से जेब कतरे ने पर्स उड़ा दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। जेब कतरा पर्स लेकर रफूचक्कर हो गया। नहटौर निवासी कुशलपाल मंगलवार को रोडवेज से हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के लिए जा रहा था। जब वह हल्द्वानी जाने के लिए नगीना चौराहे से बस में बैठ रहा था तो इस दौरान जेब कतरे ने उसकी जेब से पर्स उड़ा दिया। बस में चढ़ते हुए यात्री को भी कुछ पता नहीं लगा। जब उसने बस में चढ़ने पर जेब से पर्स निकलने का आभास हुआ तो वह बौखला गया। बस में अफरातफरी मच गई। उसने बस से उतरकर जेब कतरे की तलाश भी, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। उधर, कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें