फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी के डर से बेटी को लेकर मायके चली गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दुष्कर्म के बाद बदनामी के डर से पीड़ित बेटी और अन्य बच्चों को लेकर मां मायके चले गई। घर में ताला पड़ा है। वहीं, तीन दिन बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

डिडौली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अधेड़ ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया था। आरोपी ने 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने आरोपी पिता को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पीड़ित नाबालिग की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में चालान कर मामले को दबा दिया था। लेकिन, शुक्रवार फिर से लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन, तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, बेटी और परिवार की बदनामी के डर से मां बच्चों को लेकर मायके चली गई। डिडौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें