फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। बिजौरी ग्राम के प्रधान हरप्रीत सिंह संधू, पूर्व प्रधान डॉ. अरपिंदर सिंह लाडा, इकबाल सिंह, भाकियू नेता बलराम सिंह, डायरेक्टर गुरजीत सिंह काका के नेतृत्व में कई किसान बुधवार को थाने पहुंचे। गांव कंडरावाला निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आठ जनवरी की रात वह गांव घासीवाला निवासी किसान गुरमीत कौर के नाम पर टोकन नंबर लेकर वह चीनी मिल केन यार्ड में पहुंचा था। केन यार्ड में तौल में 24 से 30 घंटे का समय लगने के कारण वह ट्रॉली खड़ी कर ट्रैक्टर लेकर घर चला गया। नौ जनवरी की शाम छह बजे केन यार्ड में पहुंचा, तो ट्रॉली गायब थी। उसने ट्रॉली चोरी के लिए चीनी मिल अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान किसानों में मलकीत सिंह, जसवीर सिह, निशान सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरबाज सिंह, कुलवंत सिंह सहित कंडरावाला, घासीवाला, लालवाला, नत्थावाली, भजड़ावाला, लक्खीवाला सहित कई गांवों के दर्जनों किसान शामिल थे। गौरतलब है कि सोमवार की रात ही चीनी मिल केन यार्ड से गांव मथुरापुर मोर निवासी किसान सतीश का ट्रैक्टर चोरी हुआ था। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें