बाइक सवारों ने महिलाओं से कुंडल लूटे
शिवाला कलां। गांव भवानीपुर निवासी पूनम पुत्री छत्रपाल एवं उसकी भाभी गीता पत्नी बबलू शनिवार शाम करीब तीन बजे चांदपुर जा रही थीं। जैसे ही वह काठपुरा चौराहे के पास पहुंचीं तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे सोने के कुंडल लूट लिए। महिलाओं के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। महिलाओं ने 100 नंबर पर फोन कर पुुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को शिवाला कलां थाने ले गई, लेकिन शिवाला कलां पुलिस ने घटना क्षेत्र चांदपुर थाने का बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया।