राजा का ताजपुर (ब्यूरो)। शनिवार की रात चोरों ने शीतला माता मंदिर के ताले तोड़कर एक बैटरी और दानपात्र में रखे करीब दो हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह ग्रामीणों को चोरी का पता लगा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एक दिन पूर्व चोरों ने एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने कस्बे में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।