स्योहारा। ज्योति हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी की बहन और भाभी से भी पूछताछ की जा रही है। गांव मिर्जालीपुर में दो दिन पूर्व ज्योति की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ज्योति के भाई हेमराज ने ज्योति के पति मोनू, ससुर कृपाल, ससुर के भाई विषमपाल तथा जेठ मनोज के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियो को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका की ननद तथा जेठानी से भी पूछताछ की जा रही है। दो दिन के भीतर इस घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
-----------------------------------------------------------
परीक्षा हुई
स्योहारा। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में एसडीजेएम आई कालेज में सहयोग शिक्षक परीक्षा का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान के मंडल प्रभारी विनोद कुमार परीक्षक, सहयोगी जिला प्रभारी जितेंद्र महर्षि तथा जिला युवा भारत के जिला प्रभारी राजीव रूहैल्ला को सहयोगी बनाया गया। रीक्षा का शुभारंम्भ विद्यालय के प्रबंधक विरजय कुमार जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। परीक्ष में 32 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।