एटीएम कार्ड बदल 30 हजार रुपये निकाले
किरतपुर (बिजनौर)। रुपये निकालने गए एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। एटीएम में लगे सीसीटीवी में रुपये निकालने वाले युवक और एक अन्य की तस्वीर मिली है। ग्राम गनौरा निवासी रामपाल का पुत्र रोहित किरतपुर में एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। पहले से ही एटीएम में एक युवक था। एटीएम खराब होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल पाया। लौटते समय युवक ने उसे चालाकी से धक्का दिया। इससे उसका कार्ड नीचे गिर गया। युवक ने उसका कार्ड बदल उसे दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। घर जाते समय रास्ते में ही उसके मोबाइल पर 30 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया।