बाइक चोर पकड़ा, पांच बाइक बरामद
नजीबाबाद (बिजनौर)। पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर आसपास के क्षेत्रों से चुराई गईं और चार अन्य बाइक बरामद कीं।
नजीबाबाद से एक संविदा बिजली कर्मचारी की एक सप्ताह पूर्व बाइक चोरी हुई थी। तीन दिन बाद ही बिजली कर्मचारी ने बाइक को नजीबाबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा ले जाते हुए पकड़ लिया। बाइक चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मेंहदीबाग निवासी ताहिर बताया। पूछताछ में उसने नगर क्षेत्र से चार अन्य बाइक चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गईं चार बाइक बरामद की है।