अवैैध कब्जा हटाने गए लेखपाल से अभद्रता
नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत जाबलपुर गूदड़ की सुभाषनगर के सामने स्थित खसरा नंबर 18 भूमि राजस्व विभाग में बंजर के रूप में दर्ज है। नंदिनी राजपूत ने तहसील प्रशासन को ग्राम समाज की आंशिक बंजर भूमि पर भूषण, देवेंद्र और अलका द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दो दिन पूर्व काम रुकवाया था। पुन: जमीन पर अवैध कब्जे करने की शिकायत पर लेखपाल जितेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि अलका ने टीम के साथ अभद्रता की और राजस्व रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय के निर्देश पर लेखपाल जितेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।