फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की शराब बरामद, गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक में लदे शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में  पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बैराज मार्ग से पंजाब से डीसीएम में लादकर लाई जा रही 60 लाख की शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा है। एक तस्कर भाग निकला।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बैराज रोड पर एक डीसीएम में लदी 150 पेटी पंजाब मार्का शराब बरामद की है। जिला आजमगढ़ के थाना अतरौलिया के गांव अमारी निवासी रणविजय को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक चालक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी में बैठा एक और तस्कर अमित उर्फ बंटी भागने में सफल रहा। पकड़े गए रणविजय ने पुलिस को बताया कि पंजाब से अवैध रूप से शराब आलू, चोकर, खील के बोरों में नीचे छिपाकर लाई जाती है। वेस्ट यूपी के अनेक जिलों में यह शराब बिक रही है। माफिया फर्जी नंबर की प्लेट गाड़ियों पर लगाकर शराब ला रहे हैं। रणविजय ने पुलिस को बताया कि शराब की गाड़ी वह हल्दौर मार्ग पर गोलबाग से आगे एक होटल पर खड़ी कर देता है। वहां कुछ और तस्कर आते। वे गाड़ी को अपनी साथ ले जाते और गाड़ी खाली करके ले आते। यह लोग कौन हैं, वह उन्हें नहीं जानता। उसे तो बस शराब से लदी गाड़ी ले जाने का स्थान बताया गया है। एसपी ने शराब पकड़ने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें