फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण को एसडीएम ने रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका की दुकानों को पीछे की ओर से बिना किसी अनुमति के बढ़ाने का कुछ सभासदों द्वारा विरोध करने पर एसडीएम ने निर्माण पर रोक लगा दी है।
नगर पालिका कार्यालय के बाहर की ओर पालिका की दुकानें बनी हैं। रविवार को पालिका कार्यालय बंद था। इस दौरान दस दुकानदारों ने एक राय होकर दुकानों को पीछे की ओर से पालिका के पार्क में बढ़वाना शुरू कर दिया। पार्क की ओर से अवैध अतिक्रमण करके दीवार का निर्माण होने लगा। इसकी शिकायत कुछ सभासदों ने रात करीब नौ बजे एसडीएम बृजेश सिंह से की। उन्होंने बताया कि दुकानों को बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड में पास नहीं कराया है। बिना किसी आदेश के यह अवैध निर्माण किया जा रहा है। बोर्ड की परमिशन के बाद भी दुकान बढ़ाने के लिए सर्किल रेट के हिसाब से पैसा जमा कराना होता है। यह रुपया भी जमा नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि नगर पालिका के अफसरों से सांठ गांठ करके यह काम करा रहे थे। बृजेश सिंह ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्माण रूकवाया। नगर पालिका से इन दुकानदारों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। एसडीएम बृजेश सिंह के अनुसार कहीं पर भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें