बेहोशी की हालत में पड़ी मिली शिक्षक की पत्नी
बिजनौर। मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद निवासी शिक्षक पीसी चक्रवर्ती की पत्नी पुष्पा चक्रवर्ती बुधवार को घर से बाजार के लिए कहकर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। कहीं से पता चला कि एक महिला रोडवेज बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और महिला की पहचान पुष्पा चक्रवर्ती के रूप में की। पीसी चक्रवर्ती के मुताबिक उनकी पत्नी के कानों के कुंडल और नगदी गायब मिले। उनके जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महिला के पति की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।