फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की चपेट में आने से किशोरी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

धामपुर। गांव मंधौरा में डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शेरकोट थाने के गांव कोपा निवासी यामीन ने बताया कि उसकी 16 साल की पुत्री भूरी पास के गांव मंधौरा में एक सेंटर पर सिलाई कढ़ाई सीखने को जाती थी। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर लौट रही थी। रास्ते में वह मिट्टी से लदे डंपर की चपेट मेें आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें