रेप की आरोप झूठा निकला
हल्दौर(बिजनौर) । नूरपुर के मोहल्ला रविदास नगर निवासी सरदार गुरमुख सिंह के पुत्र हरपाल सिंह की उसकी ससुराल गांव पैजनियां में करीब एक साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। मृतक हरपाल सिंह के पिता ने गांव पैजनियां निवासी सरदार ईश्वर सिंह, गांव राहूनंगली निवासी सरदार बबलू सिंह, अपने पुत्र सरदार वीरेंद्र सिंह की गवाही पर अपने पुत्र की हत्या करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पांचों हत्यारोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मृतक के परिवार कहना है कि वह मंगलवार की देर रात अपने ससुराल में घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच करने गई थी। आरोप है कि उक्त हत्याकांड में शामिल इन गवाहों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने उक्त तीनों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि महिला के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं।