फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिक्रीवाला में कटी उमा की चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चोटी कटने की घटना घटित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव जिक्रीवाला में महिला की चोटी कट गई। महिला बेहोश हो गई। महिला उमा देवी 35 वर्ष के पतिनरेंद्र कुमार ने बताया कि घर सभी लोग सायं 9 बजे के करीब टीवी देख रहे थे। अचानक उमा चीखने लगी। इस दौरान उमा ने बताया कि कोई उसकी चोटी काट रहा है। महिला के पति नरेंद्र ने महिला के बालों को देखा तो महिला की चोटी कट चुकी थी। बेहोशी की हालत में उमा को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। अब तक उनके क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं की चोटी कट चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें