नगीना। नगीना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को तमंचे व एक बाइक समेत गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस टीम नगीना से नहटौर रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित सेंटमेरी के तिराहे पर पहुंची। वहां बाइक सवार तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख उन्हें पकड़ने की कोशिश की। युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। फायर तो किसी को नहीं लगा लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने को किरतपुर के गांव हुसैनपुर निवासी शुभम राजा, नगीना थाना के मोहल्ला साहूवान निवासी वेदप्रकाश उर्फ गोलू और नगीना थाना क्षेत्र के गांव धर्मशानंगली निवासी विकास राठी उर्फ बताया। पुलिस ने तीनों से थाना कोतवाली देहात में चोरी की गई एक बाइक तथा थाना किरतपुर व नगीना थाना क्षेत्र में की गई लूटों से बरामद 32 सौ नकद, तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा 12 बोर व एक 315 बोर, दो कारतूस, दो खोखे, एक चाकू, एक लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने चार अगस्त की शाम आठ बजे किरतपुर क्षेत्र में चिड़ियापुर की पुलिया के पास किरतपुर के गांव भनेड़ा निवासी प्रीतम सिंह से नौ हजार रुपये व एक मोबाइल की लूट की थी।