ग्राहक सेवा केंद्र से कीमती सामान चोरी
कोतवाली देहात। क्षेत्र के गांव सुनपता निवासी परुण आर्य क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उफ़ॱर दौलताबाद में ग्राहक सहायता केंद्र चलाता है। सहायता केंद्र पर जिला गाजीपुर क्षेत्र के गांव डुहिया निवासी देवव्रत तिवारी पुत्र मोहन तिवारी भी रहता था। परुण अपने गांव सुनपता किसी कार्य से गया हुआ था। तभी देवव्रत तिवारी दुकान से एक लैपटॉप, एक मोर्फो डिवाइस और दुकान में रखे लगभग एक लाख पांच हजार रुपये लेकर अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। केंद्र में ताला लगाकर चाबी पड़ोस की रहने वाली महिला को दे गया। दोपहर बाद देवव्रत तिवारी का मोबाइल फोन बंद आने पर शक हुआ। वह दुकान पर पहुंचा तो पड़ोसी से चाबी लेकर दुुुकान खोली तो देवव्रत का कपड़ों का बैग, नगदी व अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी है।